पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे प्रतियोगिता पर सवाल, दूसरी बार डीसी को दी शिकायत

कराटे प्रतियोगिता पर सवाल, दूसरी बार डीसी को दी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराटेकोचऔर चैंपियन हेमंत शर्मा ने इंसाफ के लिए डीसी के दरबार में दूसरी बार गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि कराटे प्रतियोगिता के नाम पर मुनाफा बटोरने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन कोई कड़ा एक्शन नहीं ले रहा। इससे खेल के नाम पर व्यवसायीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। हेमंत शर्मा ने एक बार फिर डीसी डॉ. साकेत कुमार के दरबार में गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट हेमंत शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त को अम्बाला सिटी के अम्बाला सिटी के एमडी एसडी कॉलेज में एक जिलास्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें नियमों को ताक पर रख दिया गया था। हेमंत का आरोप है कि खेल आयोजकों ने इस बाबत खिलाड़ियों से मोटी रकम भी वसूल की थी। उन्होंने बताया कि जब यह प्रतियोगिता चल रही थी उस वक्त भी डीसी को लिखित में शिकायत दी गई थी, परंतु कोई एक्शन नहीं हुआ। हेमंत की मानें तो खेल प्रतियोगिता कराने वाले आयोजकों की संस्था तो जिला ओलंपिक संघ आैर ही हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इसलिए यह बिना अनुमति के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं करा सकते।

डीसी को दी शिकायत में हेमंत ने कहा कि ऐसे खेल आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। हेमंत ने बताया कि लगभग तीन साल पहले प्रशासन ने उनके द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता को बिना किसी वजह से बीच में रुकवा दिया गया था। वह प्रतियोगिता दो दिवसीय थी। चार सौ रूप लेकर बच्चों को खेल के साथ साथ रहने खाने की सुविधा भी दी जा रही थी। उस वक्त प्रशासन ने फीस ज्यादा बताकर खेल प्रतियोगिता को खारिज करा दिया था। अब मुनाफा कमा रहे लोगों पर कार्रवाई करने से प्रशासन बच रहा है। वहीं अम्बाला सिटी में प्रतियोगिता के आयोजक हेमंत शर्मा की शिकायत को गलत और रंजिश से प्रेरित करार दे चुके हैं। उन्होंने प्रतियोगिता की प्रशासन द्वारा अनुमति की बात भी कही।