पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव प्रक्रिया के दौरान नहीं बनेंगे शस्त्र लाइसेंस

चुनाव प्रक्रिया के दौरान नहीं बनेंगे शस्त्र लाइसेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस उपायुक्त अम्बाला शहरी और ग्रामीण द्वारा कोई भी नया शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लाइसेंसधारक शस्त्र मालिकों के शस्त्र भी संबंधित पुलिस थाने में जमा कराए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस उपायुक्त अम्बाला शहरी और ग्रामीण को विशेष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ-साथ पुलिस के माध्यम से ऐसे लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जिनके पास किसी प्रकार का अवैध लाइसेंस हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को लाइसेंस साथ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।