पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी ने बाइक में लगाई आग

पड़ोसी ने बाइक में लगाई आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| बीड़ीफ्लोर मिल के पीछे दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। बात तब बढ़ गई जब युवक ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार निशात बाग के रहने वाले बिट्टू ने बताया कि उनकी काॅलोनी में सड़क आैर नाली बनने का काम चल रहा है। घर में घुसने का रास्ता नहीं था तो उन्होंने अपनी पल्सर बाइक घर के सामने वाले घर में खड़ी कर दी। वहां रहने वाले युवक ने घर में बाइक खड़ी करने को लेकर आपत्ति की और तेल डालकर बाइक में आग लगा दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले को दोनों पक्षों ने बातचीत करके सुलझा लिया है।