पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिशन अस्पताल के पास हादसे में एक घायल

मिशन अस्पताल के पास हादसे में एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| सड़कहादसे में एक युवक घायल हो गया। रणजीत नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बाइक पर बलदेव नगर अपने दोस्त के घर जा रहा था। जब वह मिशन अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो सामने से रहे वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों ने उसे शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में फोन पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां वह उपचाराधीन है।