- Hindi News
- युवाओं को बताए अच्छे नेतृत्व को विकसित करने के तरीके
युवाओं को बताए अच्छे नेतृत्व को विकसित करने के तरीके
अम्बाला | नेहरूयुवा केंद्र अम्बाला ने कृषि विज्ञान केंद्र तेपला में बुधवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले सत्र में शशि बाला ने युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी। कृषि केंद्र से आए उपासना सिंह ने युवाओं में कैसे अच्छे नेतृत्व के विषय पर अच्छे नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के तरीके बताए। वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि युवा कैसे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ सकते हैं। पंकज शर्मा कुमारी रेखा ने भी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। मुल्तान सिंह, अशोक, राकेश शर्मा ने सहयोग किया।