पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर के लिए 11 से 15 तक करें आवेदन

सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर के लिए 11 से 15 तक करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेनाभर्तीमुख्यालय अम्बाला छावनी द्वारा 11 से 15 नवम्बर तक तेजली स्टेडियम यमुनानगर में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक क्लर्क स्टोरकीपर पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

भर्ती निदेशक कर्नल विनेश राणा ने बताया कि इस भर्ती रैली में अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकते हैं। 11 नवम्बर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए यमुनानगर और अम्बाला, 12 नवम्बर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 13 नवम्बर को कैथल, चंडीगढ, पंचकूला तथा सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला के सभी जिलों के सिख मजहबी और सिख रमदासिया उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।