- Hindi News
- इसरो की चाहत नहीं हो सकी पूरी, मिशन मंगलयान को नहीं देख पाए स्टूडेंट्स
इसरो की चाहत नहीं हो सकी पूरी, मिशन मंगलयान को नहीं देख पाए स्टूडेंट्स
इसरोकीपहल के बावजूद स्कूली बच्चे मंगलयान काे मंगलग्रह में प्रवेश करने के नजारे को नहीं देख पाए। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की उत्कृष्ट सोसाइटी द्वारा बाकायदा इस बारे में प्रदेशभर के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास निर्देश भी भेजे गए थे। लेकिन जिले में इस बारे में कोई भी निर्देश नहीं पहुंचने से यह स्थिति हुई। खुद जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने यह बात स्वीकार की। जबकि कैंट के केंद्रीय विद्यालयों कुछ प्राइवेट स्कूलों में इसके लिए व्यवस्था की गई है।
दरअसल, बच्चों को वैज्ञानिक जानकारी देने के लिए ने इसरो ने पहल करते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में मंगलयान को मंगलग्रह में प्रवेश करने के नजारे को दिखाने की योजना बनाई थी। भारतीय मंगलयान का मिशन भारत परिक्रमा बुधवार को शुरू होना था।
इसरो चाहता था कि इस पूरे अभियान को स्कूली बच्चे देखें ताकि उनकी साइंस को लेकर उत्सुकता बढ़े। इसीलिए ऐसा सोचा गया था। लेकिन यह सोच केवल सोच तक ही सिमट गई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीडी न्यूज डीडी नेशनल पर सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक हुआ। इसके बाद एजुसेट पर इसके पुन: प्रसारण की व्यवस्था कराई गई। लेकिन जिले के किसी भी स्कूल में बुधवार को ऐसी व्यवस्था नहीं हो सकी। भास्कर टीम ने जब स्कूल प्रिंसिपल्स संचालकों से बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर दी।
सूचना नहीं पहुंची थी
^हमारेपास इस तरह की कोई सूचना ही नहीं पहुंची थी। यदि विभाग के पास सूचना होती तो व्यवस्था कराई जाती। वंदनागुप्ता, जिलाशिक्षा अधिकारी।
कैंट के केवी 3 में मंगलग्रह मिशन को टीवी पर देखते बच्चे।
इस समय स्कूलों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं के चलते स्कूलों में इस समय यह प्रोजेक्ट दिखाना संभव नहीं था। साथ ही किसी भी जिला अफसर के पास सूचना नहीं पहुंची। इसका कारण विभाग की लेटलतीफी रही। इसरो के साथ प्रदेश सरकार शिक्षा निदेशालय ने भी इसमें अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसीलिए जागरुकता की कमी भी इस मिशन का सफल बनाने में आड़े गई।
पीएमके भाषण के बावजूद नहीं सुधरे हालात
5सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को सुनने के लिए भी प्रदेश के सभी स्कूलों को व्यवस्था करने के लिए बोला गया था। लेकिन इस दिन भी विभागीय खामियों के चलते अ