कन्या भ्रूण हत्या राेकने के लिए बैठक कल
अम्बाला| कन्याभ्रूण हत्या रोकने के लिए गठित की गई जिला पीएनडीटी परामर्श समिति की बैठक 26 सितंबर को बाद दोपहर 4 बजे आयोजित की जायेगी। अध्यक्षता सिविल सर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता करेंगे। इस बैठक में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण सहित इस विषय से संबंधित अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।