- Hindi News
- 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान
25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान
अम्बाला सिटी| 25सितंबर से 23 अक्तूबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां चलाई जाएंगी। निर्मल भारत अभियान के तहत इस कार्यक्रम में 25 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डीसी डाॅ. साकेत कुमार 25 सितम्बर को प्रात: 10 बजे सिविल सर्जन कार्यालय अम्बाला शहर से जिला में स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारम्भ करेंगे।