पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से 27 तक मनेगा वेद प्रचार महोत्सव

आज से 27 तक मनेगा वेद प्रचार महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25सितंबरसे कैंट के स्वामी दयानंद मार्ग पर स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार महोत्सव मनेगा। इसमें अन्य राज्यों के भी विद्वान भाग ले रहे हैं। आमंत्रित विद्वानों में यज्ञ ब्रह्मा एवं वक्ता के रूप में मुंबई से डॉ. सोमदेव शास्त्री, चंडीगढ़ से भजनोपदेशक पं. उपेंद्र आर्य तथा आर्य समाज के धर्माचार्य यज्ञ संचालक श्यामसुंदर शास्त्री उपस्थित होंगे। प्रात:कालीन दैनिक कार्यक्रम में प्रात: 7 से 7:45 बजे तक यज्ञ, 7:45 से 8:30 बजे तक भजन, 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रवचन तथा सांध्यकालीन कार्यक्रमों में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक भजन, 5:30 से 6:30 बजे तक प्रवचन होंगे।