पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"इंटरप्रिप\' में सिखाए सफलता के गुर

\"इंटरप्रिप\' में सिखाए सफलता के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-मैक्सग्रुपऑफ इंस्टीट्यूशन में बुधवार को प्लेसमेंट ऑॅफिसर डॉट कॉम द्वारा तीन दिवसीय इंटरप्रिप-2014 का आयोजन किया गया। बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, डिप्लोमा, एमसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के डायरेक्टर डाॅ. कमल शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मेहनत, नियमित स्टडी और टीचर की गाइडेंस से वे आसानी से अपनी मंजिल को पा सकते हैं। तीन दिवसीय इंटरप्रिप में प्लेसमेंट ऑॅफिसर डॉट कॉम के फाउंडर योगेश परमार एवं सीनियर ट्रेनर पीडी रतना परमार ने विद्यार्थियों को बॉयो डाटा बनाने के गुर सिखाए।