- Hindi News
- कार्यकर्ता गंभीरता से चुनाव में जुटें : रामलाल
कार्यकर्ता गंभीरता से चुनाव में जुटें : रामलाल
अम्बाला | विधानसभाचुनाव केवल अपने विधानसभा क्षेत्र को जीतने का चुनाव नहीं है, बल्कि 90 विधानसभा सीटों मे से अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाकर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने का चुनाव है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने अंबाला छावनी में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। अंबाला छावनी के भाजपा प्रत्याशी अनिल विज द्वारा आयोजित बैठक में रामलाल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंबाला छावनी विस चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरतापूर्वक जुटने का आह्वान किया।