नोटिस थमाने के बाद भी चलता रहा निर्माण
अम्बालाकेलाचार और बेबस प्रशासन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब नियमों को ताक पर रखने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे। हद तो तब हो जाती है जब अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी नियमों को तोड़ने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसा ही एक वाकया ग्रैंड होटल में हुआ। जहां नगर निगम अधिकारी आए। निर्माण कर रहे भवन के किराएदार अकर मैनेजर को काम रोकने का नोटिस भी थमाया परंतु काम नहीं रुका। अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया गया। ग्रैंड हाेटल में रहने वाले किराएदार विनोद कुमार को निगम ने गलत तरीके से बिना परमिशन के भवन निर्माण करने के बदले काम रोकने का नोटिस थमाया है। साथ ही होटल के पावर आॅफ अटॉर्नी मैनेजर नवतेज सिंह टिब को भी नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। दोनों को काम रुकवाकर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। अवैध निर्माण की शिकायत एक शिकायतकर्ता ने पहले निगम में की। डीसी डॉ. साकेत कुमार ने निगम अधिकारियों को हरकत में आने के आदेश दिए। डीसी की फटकार के बाद संदीप राज और सुरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और विनोद को नोटिस थमा दिया। अधिकारियों के जाते ही काम दोगुनी तेजी से शुरू होने की बात कही जा रही है। इसके बाद मैनेजर नवतेज सिंह टिब को भी नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
एसबीएस इंदिरा सिंह पर्सनल एस्टेट ट्रस्ट यानि ग्रैंड होटल के पावर आॅफ अटॉर्नी मैनेजर नवतेज सिंह टिब ने बताया कि विनोद का परिवार उनके पास आया था। उन्होंने मकान में केवल सफेदी की इजाजत दी थी। परंतु विनोद के परिवार वालों ने गलत तरीके से भवन निर्माण करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें काम रोकने को कहा गया, परंतु काम बंद नहीं किया। टिब ने कहा कि निगम के हर सही कदम पर वह साथ खड़े हैं। गलत काम करने वालों पर ट्रस्ट की आेर से भी कानूनी पहलुओं के मद्देनजर नकेल कसी जाएगी ताकि कोई दोबारा गलती करे।