- Hindi News
- मिट्ठापुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर परिवार को पीटा
मिट्ठापुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर परिवार को पीटा
अम्बाला | गांवमिट्ठापुर में पारिवारिक समारोह से लौटे एक परिवार को गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीट दिया। आसपास के लोगों ने मामले में मध्यस्थता करके विवाद को शांत कराया और घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में भिजवाया। साहा थाने में पीडितों ने शिकायत दे दी है।
मारपीट में घायल तरुण ने बताया कि वह अपनी मां लक्ष्मी के साथ अपने ताया के घर मुस्तफाबाद गया हुआ था। वहां ताया के बेटे की शादी की तैयारी चल रही है। तरुण ने बताया कि वह मां को घर पर छोड़कर दोस्त का स्कूटर देने चला गया। जब लौटा तो पड़ोस के कुछ लोग मां और छोटी बहन नीरू के साथ गाली गलोच और मारपीट कर रहे थे। तरुण ने बताया कि जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने डंडों से हमला बोल दिया और पकड़कर अपने घर ले गए। तरुण की मानें तो पड़ोसियों ने उसे वहां काफी देर तक बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट भी की। आसपास गांव के मौजिज लोगों ने बीचबचाव किया आैर पड़ोसियों के चंगुल से मुक्त करवाया।