पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टोव फटने युवती झुलसी

स्टोव फटने युवती झुलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | स्टोवफटने से एक युवती झुलस गई। रामकुमार निवासी हिसार रोड ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी कुसुमलता बुधवार सुबह करीब सात बजे घर रसोई में स्टोव पर चाय बना रही थी। जबकि वह तथा परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में लगे थे। कुसुम लता ने स्टोव की आग को तेज करने के लिए उसमें पिन लगाई। जब पिन से आग तेज नहीं हुई तो वह स्टोव में पंप लगाने लगी। तभी एकाएक स्टोव फट गया और वह आग में झुलस गई। उसे झुलसी हुई अवस्था में शहर के सिविल अस्पताल में लेकर आए। जहां पर पीजीआई रेफर कर दिया।