- Hindi News
- प्रदेश में बारिश; 60 तक गिरा पारा, बढ़ी ठंड
प्रदेश में बारिश; 60 तक गिरा पारा, बढ़ी ठंड
बरसात के कारण प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान बहादुरगढ़ में सबसे कम रहा, जो 5 डिग्री सेल्सियस आंका गया। वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में नमी सुबह 78%, दोपहर बाद 65% रही। हवा का दबाव सुबह 8.8 डिग्री दोपहर बाद 10.2 डिग्री हो गया। हवा की गति औसतन 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि एक समय में इसकी गति करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई।
25 के बाद और बढ़ेगी सर्दी नववर्ष का शुभारंभ ठंड से
यहीनहीं, 25 दिसंबर के बाद हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य इलाकों में और ठंड बढ़ने के आसार हैं। यानी नए साल का आगाज कड़ी ठंडक के साथ होने की संभावना है। इन दिनों में धुंध भी गहरा सकती है।
2 दिन मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी
1415 दिसंबर को भी हरियाणा सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बरसात हो सकती है। पहाड़ों पर घनी बर्फबारी की संभावना है। 16 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट सकती है।
हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी आदि जिलों में करीब 2-2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अम्बाला में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, दिल्ली, यूपी, हिमाचल, चंडीगढ़ में भी बारिश हुई।
जिला बारिश
अम्बाला13
कुरुक्षेत्र10
यमुनानगर8
जींद6
कैथल5
करनाल3
शिमला. हिमाचलप्रदेश में शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और मध्यम निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। पिछले डेढ़ माह से बारिश होने से राज्य में सूखे जैसे हालात थे। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रे सहित कई मार्ग बंद हो गए। इससे प्रदेश के कई जिलों का आपस में संपर्क टूट गया। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री रहा। पिछले साल शिमला में 22 दिसंबर को सीजन का पहला हिमपात हुआ था। इस साल 13 दिसंबर को ही बर्फबारी हुई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में कारगिल जिला सबसे ठंड़ा रहा। यहां का तापमान -10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा शहर का -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।