- Hindi News
- बंद नहीं होगी अम्बाला श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
बंद नहीं होगी अम्बाला-श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
पटियाला|अम्बाला-श्री गंगानगरजाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 14525/26 बंद नहीं होगी। यह आदेश रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जारी किए हैं। इसके पहले रेलवे ने 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक ट्रैन बंद करने का फैसला लिया था। भास्कर ने 8 दिसम्बर को ट्रेन बंद होने की खबर प्रकाशित की थी।
इस मुद्दे को सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने केन्द्रीय रेल मंत्री के सामने रखा था। रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणइंद्र कुमार को आदेश जारी कर दिए हैं कि ट्रेन को रद किया जाए। इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 5 बजे अंबाला से चलकर 6 बजे पटियाला पहुंचती है।
इसके अलावा डॉ. गांधी ने बताया कि उन्होंने पटियाला रेल लिंक को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए केन्द्रीय मंत्री से मांग की। पंजाब के इस हिस्से में 14 जिले आते हैं। इन जिलों में 10 का चंडीगढ़ से रेल नेटवर्क से लिंक नहीं है।
मालवा में सबसे बड़ा आर्मी कैंट, तख्त श्री दमदमा साहिब, बठिंडा रिफाइनरी, 3 थर्मल प्लांट केन्द्रीय यूनिवर्सिटी है। नाभा, धूरी, तपा, बरनाला, रामपुरा फूल से होते हुए ट्रेन सुबह 9:50 पर बठिंडा पहुंचती है। ट्रेन में अधिकतर सर्विस वाले मुलाजिम सफर करते हैं। ट्रेन केवल धूरी में सबसे अधिक 10 मिनट तक रुकती है, इसके अलावा किसी स्टेशन में 2 मिनट जबकि किसी स्टेशन में ट्रेन के रुकने का समय 5 मिनट है। 12 बजे श्री गंगानगर पहुंचने के बाद यह ट्रेन बाद दोपहर 2 बजे वहां से पटियाला के लिए चलती है। शाम साढ़े 7 बजे पटियाला पहुंचती है।
डाॅ. गांधी ने आबादी आवाजाही काे मेन रखते हुए राजपुरा बठिंडा रेल लाइन को डबल करने की मांग की है। रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणइंद्र कुमार को इस मसले के हल के लिए जल्द से जल्द सुझाव देने का आदेश दिया। राजपुरा रेल लिंक को चंडीगढ़ से मोहाली से जोड़ने की योजना के बारे में महकमे से जानकारी जुटाने को का है।