पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हफ्ता पहले हुई थी हत्या, बदबू आई तो पता चला

एक हफ्ता पहले हुई थी हत्या, बदबू आई तो पता चला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटेराजीव ने बताया कि वह डेराबस्सी स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसकी प|ी नीतू फार्मासिस्ट है। वह चार से अलग रह रहे थे। उनके पिता उनसे कम मिला-जुला करते थे। इसलिए वह कभी कभार ही पिता के पास आते थे।

अखबार ऐसे ही मिले घर के बाहर

सुरेंद्रने अखबार लगाया हुआ था। 31 जनवरी के बाद हाॅकर घर में अखबार फेंकता रहा, लेकिन वह अखबार नहीं उठाए गए। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि 30 रात को साहनी की मौत हुई होगी।

काफीसंपत्ति थी साहनी के पास

पड़ोसियोंके अनुसार साहनी जिस घर में रह रहे थे, वह उनके नाम था। इसके अलावा उनके पास कई और घर थे। जम्मू में रहने वाले साहनी के भाई सुनील साहनी ने बताया कि पुलिस ने जब सूचना दी तो वह ट्रेन से अम्बाला पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले ही उनका भाई उनके पास से वापस आया था। उनके भाई की हत्या किसी ने क्यों की। सुरेंद्र के हाथ में सोने की अंगूठी थी जो गायब है। इसके साथ-साथ उनके पास हमेशा नकदी रहती थी, वह भी नहीं मिली।

सुरेंद्र प्रकाश का फाइल फोटो।

^सुरेंद्र साहनी की किसी तेजधार हथियार से हत्या की गई है। एक सप्ताह तक शव कोठी में रजाई में लिपटा रहने की वजह से उसमें दुर्गंध हो गई। पोस्टमार्टम खानपुर में रविवार को कराया जाएगा। जसपालसिंह ढिल्लो, एसएचओ, सदर थाना, अम्बाला सिटी

भास्कर न्यूज | अम्बालासिटी

सेक्टर-नौमेंपोस्ट आॅफिस से रिटायर्ड क्लर्क सुरेंद्र प्रकाश की हत्या कर शव को रजाई में ही लपेट कर हत्यारे भाग निकले। हत्या का पता नहीं चलता, अगर घर से दुर्गंध उठती। एक हफ्ते पहले हुई हत्या के कारण शव सड़ गया था। सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सोनीपत स्थित खानपुर कलां मेडिकल काॅलेज में रविवार को भेजेगी। फिलहाल पुलिस ने सुरेंद्र के बेटे राजीव साहनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

सुरेंद्र 2011 में प|ी की मौत के बाद हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में अकेले रह रहे थे। उनका बेटा राजीव तथा बहू नीतू कैंट के कच्चा बाजार में रहते हैं। घर से जब दुर्गंध उठने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अगले कमरे में साहनी का शव रजाई में खून से लथपथ मिला। उनका गला रेता हुआ था। पुलिस ने सुरेंद्र के बेटे को सूचित किया।