जनसूई में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
अम्बाला सिटी | राष्ट्रीयकिशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गांव जनसूई में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. बीबी लाला ने की जबकि डाॅ. कमल सोनी, डाॅ. कमल कांत काउंसलर धर्मवीर शर्मा के सहयोग से यह संपन्न हुआ। इस दौरान किशोर-किशोरियों के लंबाई, वजन खून की जांच कर उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोलियां दी गई। काउंसलर धर्मवीर शर्मा ने सभी किशोर किशोरियों को पोषण, नशावृति मानसिक रोगों के बारे में बताया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि परमजीत कौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा, लाभ कौर, बलविंद्र कौर, आशा वर्कर मधु, संतरा रानी, सुनीता सहित गांव के कई अन्य लोग मौजूद थे।