- Hindi News
- जरूरतमंदों को विवेकानंद संस्था ने बांटे कंबल
जरूरतमंदों को विवेकानंद संस्था ने बांटे कंबल
अम्बाला|स्वास्थ्य एवंयुवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के भाई राजिन्द्र विज ने विवेकानंद गरीब सेवा दल द्वारा वार्ड-20 मोची मंडी में आयोजित एक समारोह में संस्था की ओर से 150 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। विज ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज में हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि गरीब जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करे। सोसाइटी के चेयरमैन एवं निगम पार्षद ललिता प्रसाद ने बताया कि जहां स्वास्थ्य मंत्री हलके जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सदा तत्पर रहते हैं।