उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन-यज्ञ किया
अम्बाला सिटी | पुलिसडीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य परीक्षा में अच्छे अंक लेकर उतीर्ण होने के लिए हवन यज्ञ कराया गया। प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा कि सफलता का सही अर्थ है अपने असली मकसद को पाना। हमारी कोशिश ज्ञान और बुद्धिमता के लिए होनी चाहिए कि ग्रेड पास करने के लिए। उन्होंने बच्चों को परीक्षा में सफलता के लिय कुछ महत्तवपूर्ण बाते समझाई, जैसे परीक्षा के दिनों में हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और अपने आप पर भरोसा रखना चाहिय। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और फन गेम्स के द्वारा सभी का मनोरंजन किया।