- Hindi News
- भगवान वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ का दूसरा स्थापना दिवस आज
भगवान वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ का दूसरा स्थापना दिवस आज
बराड़ा| भगवानवाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति द्वारा 8 फरवरी को भगवान वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ मुलाना का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
समिति के हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बलकार सिंह कसेरला प्रदेश सचिव मोहन लाल परोचा ने सयुंक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में अम्बाला के सांसद र| लाल कटारिया मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सारवान विधायक मुलाना करेंगी।