- Hindi News
- बनाना लेकर दौड़े स्माइल, रितू सत्यय ने सबको पछाड़ा
बनाना लेकर दौड़े स्माइल, रितू सत्यय ने सबको पछाड़ा
सूर्यासीसेस्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विंग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ।
प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बनाना रेस में स्माइल, रितू और सत्यम विजेता बने। बैग पैक प्रतियोगिता रोहित सिमरन ने जीती। कैंडी रेस में सिमरन और इंद्रजीत, बास्केट बॉल में अरुण, प्रगट राधिका विजेता बने। 50 मीटर रेस में दुर्गेश, राजनंदिनी, हर्षप्रीत, मिलन, जश्न नवजोत ने बाजी मारी। 30 मीटर रेस में मुस्कान, मनप्रीत हर्षप्रीत क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इससे पहले सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
सूर्या स्कूल मेंं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रेस में भाग लेते बच्चे।