- Hindi News
- दुष्कर्म मामले में आरोपी जेठ को भेजा जेल
दुष्कर्म मामले में आरोपी जेठ को भेजा जेल
अम्बाला | आलूगोदाम इलाके में दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी जेठ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले कैंट के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
मामले में आलू गोदाम निवासी 26 वर्षीय महिला ने महेश नगर थाने में शिकायत दी थी की उसके जेठ अनिल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसमें उसकी प|ी भी शामिल थी। महिला ने शिकायत में बताया है कि उसका जेठ अनिल कुमार ड्राइवर है। दो दिन पहले वह घर में अकेली थी तो अनिल आया और उसके साथ जबरदस्ती की। दुष्कर्म किए जाने से पहले अनिल ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 323, 328, 376 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। शनिवार को आरोपी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।