- Hindi News
- दो पल सुकून के लायक भी नहीं है हमारा पार्क
दो पल सुकून के लायक भी नहीं है हमारा पार्क
सुभाषपार्कके आस पास लगते लगभग 50 कॉलोनियों के लोगों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्क में घूमने के लिए आए सत्यपाल कत्याल, एलआर दुआ, अमर सिंह, अवतार सिंह, हरीश कुमार का कहना है कि किसी समय में अम्बाला कैंट की शान कहे जाने वाला सुभाष पार्क आजकल धूल फांक रहा है। विभाग की अनदेखी के चलते लोगों का पार्क में बैठना तक दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि विभाग की तरफ से पार्क में अभी तक कोई भी चौकीदार तैनात नहीं किया गया। जिसके चलते आसपास की कॉलोनियों के शरारती तत्व पार्क में लगे बच्चाें के खेलने के लोहे के झूले, लोहे की चेयर तक तोड़कर ले गए है।
कश्मीर सिंह, आरके दुग्गल, डीआईजी शर्मा का कहना है कि इस विषय में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सूचित किया गया था, मंत्री के आदेश के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर दौरा कर पार्क के हालात का जायजा लिया था। लोगों का कहना है कि पार्क की साफ-सफाई के लिए नगर निगम अधिकारियों ने पार्क में पेड़ पाैधे लगाने के लिए 3 से 4 मालियों की ड्यूटी लगा रखी है, लेकिन ये माली पार्क में कभी कभार ही दिखाई देता है। इसके चलते पार्क को सुंदर बनाने का काम बिल्कुल ढील-मिल रवैये से चल रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क में तो घूमने आने वाले लोगों के लिए पार्क में बैठने की प्रॉपर व्यवस्था है और लोगों के लिए पार्क में शौचालय जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विजसाहब की देन है पार्क अब उन्हीं के हाथ में पार्क की सुंदरता : लोगोंका कहना है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने कार्यकाल में सुभाष पार्क का निर्माण कर कैंट की जनता को राहत भरी सांस दी थी। लेकिन समय के फेर के साथ साथ पार्क के भी हालात बिगड़ते चले गए। कैंट की शान कहें जाने वाला सुभाष पार्क इन दिनों धुल झांक रहा है। लोगों का कहना है कि अब केवल कैबिनेट मंत्री अनिल विज ही अपने बनाए गए पार्क को एक बार फिर से हरा भरा बनाकर कैंट के लोगों को सुकून भरी सांस दे सकते हैं।