- Hindi News
- प्रचार रथ से जन जन तक पहुंचाया जा रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
प्रचार रथ से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
महिलाएवंबाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए भेजे गए प्रचार रथ द्वारा अभी तक 80 गांवों में लोगों को इस अभियान के साथ जोड़ा जा चुका है। शनिवार को गांव मुलाना, सोहाना, सरकपुर, सज्जनमाजरी तथा दादूपुर में इस रथ द्वारा शो दिखाए गए।
इस प्रचार रथ में उपलब्ध एलईडी के माध्यम से वीडियो फिल्म में गांववासियों को दिखाई जा रही है। इसमें महिला सशक्तिकरण, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़े उत्साह के साथ इस वीडियो फिल्म को देख रहे हैं। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में कम लिंगानुपात वाले सौ जिलों में विशेष अभियान शुरू करने के मकसद से केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ऐसे विशेष प्रचार रथ भेजे गए हैं। हरियाणा के ऐसे 12 जिलों में से अम्बाला भी शामिल है। यह रथ गांव-गांव में जाकर जिले के लोगों को वीडियो फिल्म के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ जुड़ने का संदेश दे रहा है। प्रचार रथ को 22 जनवरी को डीसी मनदीप सिंह बराड़ द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
अिभयान के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ लेते लोग।