- Hindi News
- सरदारी लाल काॅलेज में कानून व्यवस्था पर सेमिनार 13 को
सरदारी लाल काॅलेज में कानून व्यवस्था पर सेमिनार 13 को
मुलाना| श्रीसरदारी लाल काॅलेज ऑफ एजुकेशन नहौनी में 13 फरवरी को कानून व्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीजेएम अम्बाला रवनीत कुमार मुख्यातिथि होंगे। संस्थान सचिव रमणीक कुमार ने बताया कि इस सेमिनार में लोगों को महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं संपत्ति संबंधी मामलों को लेकर जागरूक किया जाएगा। संस्थान के लीगल लीटरेसी सेल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।