पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलने से छात्रों को मिलेंगे नए अवसर: विज

सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलने से छात्रों को मिलेंगे नए अवसर: विज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा

स्वास्थ्य,खेलएवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर अलग-अलग जिलों से आए 50 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना तथा उन समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विज ने कहा कि अम्बाला में सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलने से छात्रों को बेहतर अवसर भी मिलेंगे। एकता विहार की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी को तुरंत समाधान करवाकर उन्हें रिपोर्ट देने को कहा। इसी प्रकार जेबीटी अध्यापिकाओं के आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें स्टाइफन नहीं दिया जा रहा जबकि अन्य जिलों मेंं यह सुविधा उपलब्ध है। विज ने शिक्षा मंत्री से बातचीत करके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सिटी की एक चैरिटेबल संस्था द्वारा उनकी जमीन पर एक संस्था द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री विज ने पुलिस उपायुक्त को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इसी प्रकार जल आपूर्ति, नगर निगम, लोक निर्माण आदि विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।

विज ने कहा कि जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वह जल्द ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत करेंगे। वह इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में कार्य कर रही निजी संस्थाओं से भी सहयोग की बात करेंगे। प्राय: देखने में आया है कि लोगों को गंभीर बीमारियों के लिए दूसरे जिलों में भागना पड़ता है तथा इस सुविधा के उपलब्ध होने से लोगों को घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कैंट स्थित अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्या सुनते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।