पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंसारी बाजार में सड़क के बीचों बीच खड़ा पोल जंग लगने का कारण टूटा

पंसारी बाजार में सड़क के बीचों-बीच खड़ा पोल जंग लगने का कारण टूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंसारीबाजारमें घरों के पास खड़े पाेल के नीचे से टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सुनीता, सीमा, माया, अनिता, मधु, सपना, अनिल, अंकित, ताराचंद, राकेश गुप्ता, संदीप कुमार का कहना है कि उनके घरों के नजदीक सड़क के बीचों-बीच बिजली के पाेल नीचे से जंग लगने के कारण टूट चुके हैं। इन पोल से बिजली, केबल टेलीफोन की सहित अन्य चारों को भी बांधा गया है। एक ओर जहां पोल के टूटने उन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं दूसरी ओर वहां पर सुबह-शाम छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं जिससे उन्हें करंट लगने का भी खतरा बना रहा है। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों से अपील की है कि वे इस पोल वहां से हटाकर साइड में लगा दें।

पंसारी बाजार में टूटा हुआ पोल तार दिखाती हुई महिलाएं।