- Hindi News
- बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे 50 हजार
बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे 50 हजार
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
शनिवारसुबहलूटेरे एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 50 हजार रुपए की राशि लूट ले गए। इंद्रपुरी कालोनी के रहने वाले अशोक गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे उसके 66 वर्षीय पिता गुरदेव सिंह बैंक ऑफ इंडिया में घर से 50 हजार रुपए जमा कराने के लिए साइकिल पर गए थे। दोपहर के समय मोहित गैस एजेंसी के कर्मचारियों का उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसके पिता की तबीयत खराब है, वे उसे घर ले जाएं। सूचना मिलते ही वह एजेंसी पहुंचा। उसने देखा कि उसका पिता एजेंसी में बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसकी साइकिल भी वहां होकर बैंक में ही खड़ी थी। उसके पास पैसे भी नहीं थे।
बेहोशी की हालत में वे उसे शहर के सिविल अस्पताल में ले गए। देर शाम तक उसके पिता को होश नहीं आया था। अशोक ने बताया कि उसके पिता घर से गैस की कॉपी लेकर आए थे, जिस कारण वह एजेंसी में भी आए। उसका कहना है कि उनके पिता के पास से एक रुमाल में कुछ अखबार के टुकड़े लिपटे मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने उसके पिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया, लेकिन गुरदेेव सिंह के साथ किसने और कब, क्या लालच देकर वारदात को अंजाम दिया, इसका खुलासा उनके होश में आने पर होगा।
अस्पताल में उपचाराधीन गुरदेव सिंह।
सिटी में लूट के शिकार गुरदेव सिंह के बेटे ने जानकारी दी।
^अभी मामले पुलिस में किसी ने लूट की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हां पुलिस को वारदात की सारी जानकारी है। पीड़ित के होश में आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। अनिलकुमार, इंचार्ज, चौकी-3 अम्बाला सिटी