दौरा पड़ने से सफाई कर्मचारी की मौत
अम्बाला|सफाई कर्मचारीकी सफाई के दौरान अचानक दौरा पड़ने से मौत हो गई। कैंट का रहने वाला मदन लाल कैंट नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। शनिवार दोपहर को 12 क्रास कोड के पास सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसे तेज दौरा पड़ा। उसके साथ सफाई कर रहे कर्मचारी उसे आनन-फानन में कैंट के सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।