पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़मंडी में किए 53 वाहनों के चालान

गुड़मंडी में किए 53 वाहनों के चालान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| बाजारोंमें बेतुके ढंग से खड़े वाहनों के पुलिस ने शनिवार को चालान किए। कैंट की गुड़मंडी स्थित आहात शंभू अतार पर ग्राहक अपने वाहनों को इधर-उधर बेतुके ढंग से खड़ा कर देते हैं। जिससे वहां दुकानदार गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिन पहले पास में ही किसी की मौत हो गई थी, जिसके शव को यहां से निकालने में दिक्कत आई, क्योंकि वहां वाहनों की वजह से जाम जैसी स्थिति बनी हुई थी। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर करीब 50 बाइकों तीन कारों के चालान किए। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि यदि वे इसी तरह वाहनों को खड़ा करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।