पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरटेक करने पर दो युवकों ने ट्रक चालक को रॉड से पीटा

ओवरटेक करने पर दो युवकों ने ट्रक चालक को रॉड से पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| ओवरटेककरने से गुस्साए दो युवकों ने दिल्ली हाइवे शाहपुर गुरुद्वारा के पास ट्रक चालक को रॉड से पीट कर घायल कर दिया। घायल ट्रक चालक को कैंट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी के परविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को पंजाब के आनंदपुर साहिब से गाजियाबाद जा रहा था। शाहपुर के पास टाटा मैजिक सवार ने हाइवे के बीच में रोक दिया। जिस कारण उसे ट्रक रोकना पड़ा। इसी दौरान टाटा मैजिक से दो युवक बाहर आए और उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फूट गया। आरोप है कि युवकों ने शराब पी हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।