पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार युवकों ने दागी गोलियां दो कार सवार पीजीआई रेफर

बाइक सवार युवकों ने दागी गोलियां दो कार सवार पीजीआई रेफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलनकेपास बाइक सवार दो बदमाशों ने कार सवार चार युवकों पर गोलियां दागी, इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कैंट के सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। आवाज सुन कर इससे पहले ग्रामीण पहुंचते, बाइक सवार दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली चलने से आस पास के क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

पंजाब के अमृतसर निवासी दिनेश, लखविंद अपने साथी मोहित भूपिंद्र के साथ कार में सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में खेलन के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। कार रुकते ही बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें एक गोली दिनेश लखविंद्र को लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भती कराया गया। बताया गया है कि दिनेश की छाती लखविंद्र की टांग में गोली लगी है।

डॉक्टर्स ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

गोली लगने से घायल युवक।

गोली लगने से घायल युवक। पुलिसकर्मी अपनी कागजी कार्रवाई करते हुए।