- Hindi News
- महिला को लूटने वाली महिलाओं के स्कैच तैयार
महिला को लूटने वाली महिलाओं के स्कैच तैयार
अम्बाला सिटी | सिटीके परशुराम नगर में एक घर में घुसकर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने लूटने वाली दो महिलाओं के पुलिस ने स्कैच तैयार किए हैं। साथ ही पुलिस ने महिलाओं की सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा भी की है। महिलाओं के स्कैच पंजाब सहित अन्य थानों को भेजे गए हैं।
डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को सदर थाना में परशुराम नगर के दिलबाग सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि मां गुरजीत कौर प|ी करमजीत कौर दोनों घर के सामने बने बरामदे में बैठी थी। तभी दो महिलाएं आई और बोली कि उनको अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना है क्या। इस पर उसकी मां ने जबाव दिया कि उनके बच्चे अभी छोटे है। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि उन्हें पीने के लिए पानी मिलेगा क्या? उनके कहने पर उसकी प|ी करमजीत कौर घर के अंदर पानी लेने के लिए चली गई। उसकी प|ी घर के अंदर पानी लेकर आई तभी दोनों महिलाओं ने उसकी मां को नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने की चूड़ियां कान की बालियां उतार ली। पुलिस ने दोनों महिलाओं के स्कैच तैयार कराए हैं।