पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम को पत्र भेज कर अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

पीएम को पत्र भेज कर अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजकमहासभाहरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर रजक समाज को हरियाणा अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रजक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को 2004 में भेजा जा चुका है। एक दशक बीतने के बाद भी समाज को इसका लाभ नहीं मिला। देश के 17 राज्यों में समाज को इसका लाभ मिल रहा है, लेकिन 12 राज्यों में अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया। देश की राजधानी में समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया है। हमारे समाज की मांग है कि हरियाणा में भी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए, ताकि हमें राजनीति और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सके। पत्र की कॉपी मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्मृति इरानी, मनुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक को भी भेजी गई।