इंटरव्यू वेटेज को और घटाया जाए
टी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शरुआत हरियाणा से कराकर लिंगानुपात में संतुलन बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाने की पहल उत्साहजनक है। प्रदेश में जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिगुल बजा दिया गया है। रजिस्ट्रियों के नाम पर वर्षों से चले रहे गोरखधंधे लूट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रियां कराने की नई स्कीम क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। ऐसा विश्वास सभी को है।
प्रदेश के युवाओं को सबसे बड़ा तोहफा सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू वेटेज को घटाकर 10 प्रतिशत किया जाना है। कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोकसेवा आयोग सहित अनेक अन्य बोर्डों द्वारा की गई अनेक नियुक्तियां विवादास्पद रही हैं। लिखित परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले अनेक योग्य उम्मीदवारों के भविष्य की इंटरव्यू के अंकों के नाम पर हत्या की जाती रही है। अब इस पर रोक लगने की उम्मीद है। वेटेज घटाने के फैसले को मात्र तृतीय श्रेणी की नियुक्तियों तक सीमित रखना नाकाफी होगा। शीघ्र ही प्रथम द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी इंटरव्यू वेटेज को कम किए जाने की महती आवश्यकता है।
पिछली सरकारों की ढुलमुल नीतियों के कारण प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। खेलों के क्षेत्र में युवाओं को हरियाणा में दी जारी सुविधाओं को वर्तमान सरकार ने व्यापक तो बनाया ही है, बल्कि उसे विस्तार भी दिया है। इसके अलावा जनता से जुड़ने के लिए सीएम विंडो की शुरुआत अच्छी है। जरूरत है तो अब इसके सही क्रियान्वयन की। नजर रखने और समस्याओं के समाधान से ही यह प्रोजेक्ट सफल रहेगा।
डॉ.प्रदीप शर्मा स्नेही }प्राचार्य,एसएजैन कॉलेज, अम्बाला