पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंडली क्रिकेट मैच में रायल्स ने किंग्स टीम को 22 रन से दी मात

फैंडली क्रिकेट मैच में रायल्स ने किंग्स टीम को 22 रन से दी मात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीकेदिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में सोमवार को स्कूल के सभी छात्रों के अभिभावकों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच कराया गया। मैच का शुभारंभ रिटायर्ड सीएमओ महेंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य डीके त्यागी ने किया। मैच के दौरान टीम एक डीपीएस रायल्स डीपीएस किंग्स बनाई गई। रायल्स टीम के कप्तान अनिल चौधरी ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ऑवरों में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। किंग्स टीम 20 ऑवरों में 126 रन बनाकर ही सिमट गई। रायल्स टीम ने 22 रन से अपनी जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ दि मैच का खिताब डीपीएस रायल्स के ऑल राउंडर संदीप चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीके त्यागी ने दोनों टीमों का धन्यवाद किया।

डीपीएस में खेले गए फ्रैंडली क्रिकेट मैच के दौरान छात्रों के अभिभावक।