- Hindi News
- वाद विवाद प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज जीता
वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज जीता
जीएमएनकॉलेजमें अरुणा असफ अली मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत वास्तविकता या भ्रम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्षा जोया आर शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में नीना जौहर मौजूद रहीं। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने की। वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि भ्रम ही वास्तविकता में बदलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में 200 दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जसबीर बाब, प्रो अनुपमा आर्य अमिता सिंह रही।
प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज की टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। एसए जैन कॉलेज की छात्रा हरसिमर को प्रथम, जीएमएन कॉलेज की छात्रा पूजा तोमर को द्वितीय, एसडी कॉलेज के छात्र शिव मलिक को तृतीय जीएनजी खालसा कॉलेज के छात्र रवि कश्यप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।