पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाॅक्सिंग में पुलिस डीएवी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

बाॅक्सिंग में पुलिस डीएवी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलीइंटरस्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप राजस्थान के अलवर में सात फरवरी को हुई। इसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड से लगभग 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने बताया कि कोच अनिल बूरा के नेतृत्व में हरियाणा से सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें स्कूल के पराग शर्मा ने 28 किलो वर्ग में राजस्थान, उत्तराखंड हरियाणा बी टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम वर्ग में स्कूल के नवजोत सिंह ने राजस्थान को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

देव करण पराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवराज ने 34 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें राहुल नैन ने 60 किलो वर्ग में राजस्थान, उत्तराखंड हरियाणा बी टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अम्बाला| बाॅक्सिंगमें विजेता छात्र सर्टिफिकेट के साथ।