पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरल में जीते हुए खिलाड़ियों को किया जाएगा नई खेल नीति के अनुसार सम्मानित : विज

केरल में जीते हुए खिलाड़ियों को किया जाएगा नई खेल नीति के अनुसार सम्मानित : विज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता दरबार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सुनी 265 शिकायतें

भास्करन्यूज | अम्बाला

स्वास्थ्यमंत्रीअनिल विज ने सोमवार को जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 265 लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।

कई गंभीर समस्याओं के मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर कार्रवाई करके उन्हें सूचित करने के आदेश भी दिए। जनता दरबार में उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि जनता के कामों के लेकर सरकार दीन-दुखी दिखे। नगर निगम तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध निर्माण की शिकायतों के बारे में उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि ऐसे अतिक्रमणों को हटाने में केवल पुलिस का सहयोग लें बल्कि अतिक्रमण हटवाने में बाधा बनने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमे दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि जो गांव हाल ही में नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों में पंचायतों की जमीनों का रिकाॅर्ड उन्हें देने के आदेश दिए। रजिस्ट्रियों में हुई धांधलियों के संबंध में उन्होंने कहा कि कैंट तथा शहर में पिछले दो वर्ष के दौरान हुई रजिस्ट्रियों की जांच सरकार द्वारा की जा रही है तथा मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विज ने बताया कि केरल में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को नई खेल नीति के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पहली सरकार की स्पैट नीति में बदलाव करके इसे व्यवहारिक बनाया

जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।