पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बराड़ा के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल को भवन तक नहीं मिल पा रहा

बराड़ा के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल को भवन तक नहीं मिल पा रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | हरगोबिंदपुरामोहल्ला के सरकारी प्राथमिक स्कूल को भवन तक नहीं मिल पा रहा है। इस स्कूल में आने वाले बच्चे दो छोटे से छोटे कमरों में पढ़ने को मजबूर हंै। इन बच्चों को खेलने के लिए मैदान मिलना तो बहुत दूर की बात है। जहां स्कूल चल रहा है, वहां पहले वृद्धाश्रम था। हरगोबिंदपुरा के रहने वाले प्रवीण कुमार, तरसेम सिंह जय राम ने बताया कि यहां पर बच्चे पहले प्राइवेट भवन में पढ़ रहे थे। अब बच्चे यहां बने दो सरकारी कमरों में पढ़ रहे हैं। यहां शौचालयों की व्यवस्था है अौर पीने का सही पानी। इतना ही नहीं यहां बच्चों के लिए खेलने काे मैदान तक नहीं है। लोगों ने डीसी अम्बाला को यहां के स्कूल के लिए सरकारी भवन बनवाए जाने की मांग की है।