पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य बाजार में पार्किंग सुविधा होने के कारण आवागमन में हो रही परेशानी

मुख्य बाजार में पार्किंग सुविधा होने के कारण आवागमन में हो रही परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा | कस्बाके मुख्य बाजार में पार्किंग सुविधा होने के कारण लोग वाहनों को यहां तहां खड़ा कर देते हंै जिस कारण लोगों को आगवामन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगों ने पशु अस्पताल में वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालांकि लोगों की यह बहुत बड़ी मजूबरी है। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराए जाने की कई बार मांग की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रदीप कुमार, शेर सिंह महिंद्र ने बताया कि कस्बा का मुख्य बाजार पहले से ही बहुत तंग है, यहां पर वाहन खड़ा करने से वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। लोगों ने डीसी अम्बाला को रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग सुविधा करवाए जाने की मांग की है।