पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंसारी बाजार में सुस्ती से चल रहा सीवरेज बिछाने का काम

पंसारी बाजार में सुस्ती से चल रहा सीवरेज बिछाने का काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिपार्टमेंट की प्लानिंग पर दुकानदारों ने उठाए सवाल

भास्करन्यूज | अम्बाला

पब्लिकहेल्थविभाग की सुस्ती पंसारी बाजार के दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पहले नगर निगम की बेरुखी और पब्लिक हेल्थ विभाग की ढिलाई दुकानदारों को तड़पा रही है। बाजार के दुकानदार लगभग उजड़ने की कगार पर हैं। अधिकारियों की बाबूगिरी देखिए लेबर के जिम्मे काम सौंपकर वह नदारद हो गए हैं। वो तो शुक्र है कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जो लगातार अधिकारियों से बात करके बाजार के हालातों पर फीडबैक ले रहे हैं। इस वजह से बाजार में काम हो पा रहा है।

पंसारी बाजार के प्रधान विकास सिंगला ने बताया कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को बार-बार फोन करके काम करवाने की गुजारिश करनी पड़ती है। उसके बाद कुछ देर के लिए तो काम चलता है परंतु थोड़ी देर बाद ही काम की रफ्तार सुस्त हो जाती है। पुनीत गुप्ता ने बताया बाजार में नगर निगम की कार्रवाई करते हुए 27 दिन गुजर गए हैं। दुकानदारी बिल्कुल ठप पड़ी है। दुकानों में ग्राहक आने से सामान खराब हो रहा है। एक तो माल का नुकसान और ऊपर से कर्जा, दुकानदारों पर दोहरी मार पड़ रही है। विनय गुप्ता ने कहा कि ये तो शुक्र है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज जैसा नेता कैंट के लोगों के पास है। जो लोगों के दर्द को समझ कर अधिकारियों को फोन करते हैं। उसके बाद कुछ देर के लिए तो काम पूरी स्पीड से चलता है। परंतु आदत से मजबूर अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही। बाजार की सड़क को बीचों बीच से उखाड़कर सीवरेज का काम शुरू तो कर दिया गया परंतु काम सिरे नहीं चढ़ाया जा रहा। संदीप ने कहा कि ये पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से सीवरेज डालने का काम तो किया जा रहा है परंतु बिना पूरी प्लानिंग के। कहां पर सीवरेज को मेन लाइन से जोड़ा जाएगा ये जानकारी भी दुकानदारों को नहीं है। बाजार में सीवरेज डालने का काम जल्दी पूरा होना चाहिए।

^पंसारी बाजार में सीवरेज डालने का काम अंतिम चरण में है। यह बेहद बारीकी का काम है। इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है। एक दो दिनों में काम पूरा हो जाएगा। हम पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। दुकानदारों के विरोध जैसी काेई बात हमारे सामने तो आई नहीं। एसकेनागपाल, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ।

पंसारी बाजार के दुकानदार सीवरेज के रुके हुए काम के बारे में जानकारी देते हुए।