पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल पर भारत भ्रमण के लिए निकला कश्मीरी युवाओं का दल

साइकिल पर भारत भ्रमण के लिए निकला कश्मीरी युवाओं का दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑपरेशन सद् भावना के तहत देखा खड़गा कोर का जलवा

अम्बाला. साइकिलपर श्रीनगर से चल कर दिल्ली जा रहे 19 कश्मीरी युवाओं का दल रविवार शाम को कैंट की सैनिक आराम गृह में पहुंचा। इस दल को भारतीय सेना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सद्भावना के तहत भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। सोमवार सुबह दल को फर्स्ट आर्टलरी ब्रिगेड के कमांडर कार्यकारी स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर जेबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन सद्भावना की शुरुआत कश्मीरियों के उत्थान के लिए 1998 में की गई। आतंकवादियों ने कश्मीर को उजाड़ने और बर्बाद करने की बहुत कोशिश की है जिसे भारतीय सेना ने हमेशा नाकाम किया है। आतंकियों ने स्कूलों, अस्पतालों और लोगों को निशाना बनाकर अपना खौफ बनाने का प्रयास भी किया है। सेना के ऑपरेशनों से आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे। कश्मीरियों को आतंकियों ने बरगलाने के प्रयास भी किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि लोगों के साथ भाइचारा और सौहार्द बनाने के लिए सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 कश्मीरी युवाओं का यह दल श्रीनगर से चलकर बनिहाल, उधमपुर, जम्मू, पठानकोट, लुधियाना होते हुए अम्बाला पहुंचा है।