पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनेजर से 12 लाख रुपए लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

मैनेजर से 12 लाख रुपए लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | अम्बाला-दिल्लीनेशनल हाइवे पर कुलदीप नगर के पास 11 जनवरी को हुई 12 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस के सीआईए-1 स्टाफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन युवकों की पहचान मोहड़ा के नरेन्द्र कुमार उर्फ हैप्पी, जगतार सिंह उर्फ तारू फड़ौली निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। आरोपियों को मोहड़ी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करके इनसे पांच लाख रुपए बरामद करने में भी सफलता पाई है।

डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इन तीनों युवकों ने 11 जनवरी की रात एनएच वन फैक्टरी स्टोर के मैनेजर कुलदीप को बाइक पर जाते हुए डंडा मारकर उससे 12 लाख लूटे थे। तीन मोटर साइकिल सवार लोगों ने जो बैग लूटा था, जिसमें 12 लाख रुपए नकद स्टोर की चाबियां थीं। पुलिस 12 जनवरी को पड़ाव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई। कल शाम को पुलिस की सीआईए टीम को सफलता हासिल हो गई, जिस वक्त ये तीनों मोहड़ी स्टेशन की ओर से भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन्हें कल कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।