पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाम पंचायतों को ग्रामीण विकास को योजना तैयार करने के निर्देश

गाम पंचायतों को ग्रामीण विकास को योजना तैयार करने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|ग्रामीण विकासविभाग को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत 15 चिन्हित ग्राम पंचायतों के लिए 11 मई तक ग्राम विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा के सचिव डीएस ढेसी ने बताया कि संबंधित विभागों से उनके द्वारा चलाए जाने वाली गतिविधियों के विवरण के साथ सुझाव भेजने के लिए भी कहा गया है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने बताया कि वर्ष 2016 तक 15 गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा।

दोग्राम पंचायतों का किया जाएगा विकास : इसयोजना के तहत, संसद सदस्य द्वारा वर्ष 2016 तक विकसित करने के लिए 3 हजार से 5 हजार तक की आबादी वाली एक ग्राम पंचायत की पहचान की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2019 तक दो ऐसी ग्राम पंचायतों का विकास किया जाएगा। हरियाणा में अब तक राज्य सभा सांसदों समेत सभी मौजूदा संासदों ने एक-एक ग्राम पंचायत की पहचान की है। इन ग्राम पंचायतों में जिला महेन्द्रगढ़ में गांव डोंगरा अहीर, जींद में मखंड, झज्जर में इस्लामगढ़, यमुनानगर में खादरी, सोनीपत में दातौली, करनाल में मोहिदिनपुर, फरीदाबाद में तिलपत, रेवाड़ी में बोलनी, सिरसा में गुडिया खेड़ा, कैथल में सांघन, रोहतक में आंवल, करनाल में भादसों, अम्बाला में धीन, रोहतक में निंदाना खास जींद में खटकड़ शामिल हैं।



उन्होंने सम्बद्ध विभागों को निर्देश दिए कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत 15 गांवों में योजनाएं तथा गतिविधियां चलाने के अतिरिक्त वे कृषि भूमि में ठंूठ जलाने से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में भी लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत गांवों में निर्मित भवनों की स्थिति चिन्हित करने के लिए एक सर्वेक्षण करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सितम्बर, 2015 तक ब्रॉडबैंड सुविधा के तहत 4 हजार गांवों को कवर करने के इसके अभियान के तहत प्राथमिकता आधार पर इस सुविधा के तहत इन 15 गांवों को भी कवर करने के निर्देश दिए।