पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने की अधिकारियों की वर्क कल्चर खराब : विज

कांग्रेस ने की अधिकारियों की वर्क कल्चर खराब : विज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य,खेलएवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लम्बे शासनकाल के दौरान अधिकारियों के वर्क कल्चर को खराब किया है और अब नई सरकार द्वारा अधिकारियों को वर्क कल्चर अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काफी कुछ सुधार हुआ है और कुछ समय बाद अधिकारी पुरानी सरकार की भाषा को त्यागकर वर्तमान सरकार की भाषा को समझने लगेंगे।

विज बुधवार को रामबाग रोड अम्बाला छावनी स्थित श्रीमती विद्या मेमोरिलय डॉ. बिन्द्राज मल्टी स्पेशलिटी डेंटर केयर सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मनरेगा घोटाले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को छोडऩे के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं देख रहे हैं।

इस मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं और उनसे जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान जिन भी अधिकारियों के नाम सामने आएंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इस घोटाले में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा नेता एमएल सारवान, समाज सेवी एवं उद्योगपति जीडी छिब्बड़, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोम चोपड़ा, भाजपा नेता सतपाल ढल्ल, रवि सहगल, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी आरके शर्मा, डीआईपीआरओ केवल बिन्द्रा, पानीपत के डीआईपीआरओ महेश सरदाना, विख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया, नरेन्द्र पाल शेरा, कृपाल अरोड़ा, हरपाल सिह पाली, ओंकार सिंह, रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल के अध्यक्ष वी.के. शर्मा, सचिव के.एस. वालिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह, समाज सेवी राकेश छुरा, डॉ. एके लोंगिया, निर्मल वर्मा, एसके मदान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।