पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम को स्टेशन पर सब ठीकठाक मिला

जीएम को स्टेशन पर सब ठीकठाक मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | रेलवेमंडल अम्बाला के अधिकारी कई दिनों से तैयारियां में लगे थे। मंडल अधिकारी अपने प्रयास में भी सफल भी हो गए। जीएम को यहां सब ठीकठाक मिला। जीएम पुठिया ने कहा कि इंस्पेक्शन में पुल, पटरी सुरक्षा का जायजा लेना होता है। इसमें सब ठीकठाक मिला है। कोई छोटी-मोटी कमी हो तो उसमें सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंनदपुर के सांसद ने मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने आंनदपुर से अमृतसर अन्य डिवीजन के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि रेल किराया बढ़ाने का निर्णय बजट में ही होगा। इसी तरह जगाधरी से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन अन्य विकास कार्यों में फंड की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। अगले दो तीन सालों में सुरक्षा की दृष्टि से मानव रहित फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

जीएमको ज्ञापन भी सौंपा: नार्दर्नरेलवे जीएम नॉदर्न रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकरियों से भी मिले। डिवीजनल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सचिव सीएस बाजवा के नेतृत्व में मिले जिसमें यूनियन ने अपनी नौ मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसी तरह सीनियर सिटीजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालकुर्ती निवासी विष्णु लाल ने जीएम को ज्ञापन सौंप कर अम्बाला से फिरोजपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी।

शताब्दी में लगाया ब्रेक, जीएम बाेले, जांच होगी

अम्बालास्टेशन पर कालका-दिल्ली शताब्दी ट्रेन चलने लगी, इस दौरान एकदम से गाड़ी की ब्रेक लग गई। जिसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। बाद में पता चला कि एक बुजुर्ग महिला रही थी और उसकी आवाज सुनकर गार्ड ने प्रेशर ब्रेक लगाई थी। ऐसे ट्रेन रोकने के सवाल पर जीएम का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी।