पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी के वाटिका में कब्जा मिलने पर लोगों का जमकर हंगामा किया

सिटी के वाटिका में कब्जा मिलने पर लोगों का जमकर हंगामा किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटीके वाटिका सेंट्रल में प्लाटों का कब्जा मिलने के विरोध में लोगों ने कंपनी के सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में हंगामा किया। लोगों ने कंपनी को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कब्जा नहीं दिया गया तो वह कोर्ट की शरण लेंगे। कब्जा मिलने से खफा एक प्लाट धारक ने चेतावनी दी कि वह यहीं पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। लोगों ने बताया कि उन्होंने 2007 में वाटिका में 1600 लोगों ने प्लाट लिए थे। इनकी दस किश्तें बनाई गई थी। कंपनी ने उस समय बताया था कि कालोनी का विकास कर प्लाट धारकों को वहां पर कब्जा दे दिया जाएगा, लेकिन कंपनी कालोनी की पूरी तरह से मंजूरी नहीं ले पाई। कंपनी ने विकास नहीं किया और ऊपर से किश्तों पर ब्याज मांगने लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के चलते कंपनी के नुमाइंदे उन्हें हर वक्त धमकाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सभी को लेटर भेजकर 31 जनवरी से 10 फरवरी तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने कहा था, लेकिन अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई। लोगों ने कहा कि जिन्होंने प्लाटों का पूरा पैसा दे दिया है उन्हें रजिस्ट्री कराकर कब्जा दिया जाए। इस दौरान पवन कुमार, अशोक गोयल, अनिल गोयल, यतिन बंसल, चंद्र गुप्ता बंसल, कृपाल सैनी, जोगेंद्र सिंह मौजूद थे।

^कंपनी के मैनेजर अभिनव डोगरा ने फोन से लोगों की कंपनी के एमडी गौतम भल्ला से बात कराई। भल्ला ने कहा कि जिन लोगों को लग रहा है कि वह धोखा कर रहे हैं तो वह 12 प्रतिशत ब्याज लेकर अनुबंध छोड़ सकते हैं।